विवादास्पद सपा विधायक रामपाल का निष्कासन रद्द Cancel the controversial expulsion of SP MLA Rampal



लखनउ,  (भाषा) टिकट बंटवारे को लेकर सपा में एक बार फिर मचे घमासान के बीच पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने निष्कासित विवादास्पद विधायक रामपाल यादव को आज पार्टी में वापस ले लिया। इससे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच दूरियां बढने की आशंका है।

सपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बिसवां से विधानसभा सदस्य रामपाल यादव का निष्कासन रद्द कर दिया है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘शिवपाल सिंह यादव ने अपेक्षा की है कि भविष्य में रामपाल यादव सपा में निष्ठापूर्वक एवं अनुशासित रहते हुए कार्य करेंगे।’’ बतौर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने ही रामपाल को पार्टी की छवि धूमिल करने और अवैध गतिविधियों एवं अनियमितताओं में लिप्त रहने के लिए निष्कासित किया था।

लखनउ विकास प्राधिकरण :एलडीए: ने रामपाल के अवैध कांप्लेक्स को अप्रैल में ढहा दिया था। रामपाल को आठ अन्य लोगों के साथ एलडीए टीम पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिनमें उनके रिश्तेदार पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव शामिल थे।

निचली अदालत ने रामपाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

रामपाल के सीतापुर स्थित ‘स्पर्श होटल’ को भी ढहा दिया गया था। होटल का निर्माण नियम विरूद्ध पाया गया था।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment