'दंगल' से गीता फोगाट के असली कोच नाराज़, ले सकते हैं लीगल ऐक्शन - Coach in Action



दिल्ली. आमिर खान की फिल्म दंगल में अपनी भूमिका को नेगेटिव तरीके से दिखाए जाने की खबर पर रेसलर गीता फोगाट के रीयल लाइफ कोच प्यारा राम नाराज हैं। मुंबई से तकरीबन 1800 किलोमीटर दूर फगवाड़ा में बैठे कोच प्यारा राम ने कहा कि फिल्म देखने के बाद वह लीगल ऐक्शन पर विचार करेंगे। पहले वह अपने करीबियों से विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा, 'लुधियाना में जब शूटिंग चल रही थी तब मैं तीन अन्य परिचितों के साथ सेट पर गया था। वहां हमारी मुलाकात आमिर खान और फिल्म के डायरेक्टर से हुई थी। उन्होंने फिल्म के किसी सीक्वंस पर हमसे बातचीत नहीं की। यहां तक कि मुझे पता भी नहीं था कि उसमें क्या दिखाया जाएगा। बस इतनी जानकारी थी कि यह फिल्म माहावीर फोगाट की जीवनी पर आधारित है।'

कोच प्यारा राम सोंधी के मुताबिक, 'महावीर के बारे में हर कोई जानता है कि वह कितने सज्जन व्यक्ति हैं। उन्होंने हमारे काम में कभी दखल नहीं दिया। बेटियों के मुकाबलों के दौरान कई बार तो वह मौजूद भी नहीं रहते थे।' एनबीटी से हुई खास बातचीत में उन्होंने कहा, 'मेरा एक ट्रेनी कल दंगल देखकर आया। उसने पूछा कि 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में कोच तो आप ही थे सर। मेरी हामी के बात उसका अगला सवाल था कि क्या फाइनल से पहले आपने सचमुच गीता के पापा को एक अंधेरे कमरे में बंद करा दिया था। यह मेरे लिए चौंकाने वाली बात थी क्योंकि ऐसा तो कुछ हुआ ही नहीं।'



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment