समित गोहेल ने खेली ऐसी तूफानी पारी, बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड - Cricket, Sports News



नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी में इस साल तिहरे शतकों की बारिश हो रही है। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में अब तक 5 बल्लेबाज़ तिहरा शतक जमा चुके हैं। जो नया नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है वो समित गोहेल का है। तिहरा शतक जमाकर गोहेल इस रणजी सीजन में तिहरा शतक जमाने वाले पांचवें बल्लेबाज़ बन गए। गुजरात और ओडिशा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में गुजरात के समित गोहेल ने ट्रिपल सेंचुरी जमाई।
समित ने 723 गेंदों में नाबाद 359 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 45 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इस पारी के बाद गोहेल इस साल रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए। ये इस साल के रणजी सीजन का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है, इसके अलावा इस सीजन में गुजरात की ओर से लगी दूसरी ट्रिपल सेंचुरी भी है।
समित गोहेल ने इस पारी में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। वो रणजी ट्रॉफी इतिहास में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज़ बन गए। आखिर बार 1943 में विजय मर्चेंट ने मुंबई के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद रहते हुए इतने ही रन बनाए थे।
रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अबतक 5 ट्रिपल सेंचुरी लग चुकी हैं। इनमें से गुजरात के लिए दो, तो वहीं महाराष्ट्र, दिल्ली और गोवा के लिए एक-एक ट्रिपल लगा है। इन पांच ट्रिपल सेंचुरी में से चार बैट्समैन तो नॉट आउट पवेलियन लौटे। गुजरात के समित गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ रणजी मैच में 359 रन बनाए हैं। समित ने अपनी ट्रिपल सेंचुरी 627 बॉल पर पूरी की। करीब महीनाभर पहले ही गुजरात के लिए इस सीजन में एक और बैट्समैन ने ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी। समित ने जैसे ही 352 रन पूरे किए उन्होंने इस सीजन में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बना दिया। इससे पहले स्वप्निल गुगाले ने 351* रन बनाए थे।
समित रणजी में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले गुजरात के दूसरे बैट्समैन बन गए हैं। इससे पहले 30 नवंबर को प्रियंक पांचाल ने पंजाब के खिलाफ गुजरात के लिए 314* रन की रिकॉर्ड इनिंग खेली थी। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में गुजरात के लिए लगी ये पहली ट्रिपल सेंचुरी थी। पांचाल इस मैच में नॉट आउट रहे थे। हालांकि तब उन्होंने सोचा नहीं होगा कि उनका ये रिकॉर्ड इसी सीजन में टूट जाएगा। अब रणजी में गुजरात के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड समित गोहेल के नाम हो गया है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment