पूर्वी इंफाल में कर्फ्यू लागू Curfew continues in Imphal East



इंफाल,  (वार्ता) मणिपुर के पूर्वी इंफाल क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आज कर्फ्यू लगा दिया गया।
पूर्वी इंफाल के जिला अधिकारी निंगथोउजम ज्योफ्री ने कहा कि क्षेत्र में अस्थिरता फैलाये जाने की रिपोर्ट मिली है जिससे शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है ।
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए धारा 144 की उप धारा 2 के तहत क्षेत्र में आज दोपहर कर्फ्यू लगा दिया गया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment