क्‍यों सोनम कपूर पर भड़क गई मलाइका अरोड़ा-Drunk Malaika Arora Ask Sonam Kapoor To Back Off



फेमस डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा के 51वें बर्थडे पर उनके खास दोस्‍त करण जौहर ने ग्रैंड पार्टी दी. इस पार्टी में सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा के अलावा कई सेलीब्रिटीज शामिल हुए. लेकिन पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि मलाइका अभिनेत्री सोनम कपूर पर भड़क गईं.
दरअसल मलाइका ने पार्टी में थोड़ी ज्‍यादा ड्रिंक ले ली थी. जिसके बाद वो लड़खड़ाने लगी. उन्‍हें इस हालत में देख सोनम कपूर ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया तो वे भड़क गई. उन्‍होंने कहा,' मुझसे दूर रहो, मैं खुद को संभाल सकती हूं.' मलाइका की ये बात सुनकर सोनम वहां से पीछे हट गई.
खबरों के अनुसार पार्टी के होस्‍ट करण जौ‍हर और मनीष मल्‍होत्रा आगे आये और उन्‍हें संभालकर दूसरी तरफ ले गये.
बता दें कि हाल ही में मलाइका और उनके पति अरबाज खान ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है. अरबाज और मलाइका पिछले काफी दिनों से एकदूसरे से अलग रह रहे हैं. कहा जा रहा है कि अगले साल मई तक दोनों का तलाक भी हो जायेगा.malaika



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment