दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, उत्तराखंड के धारचूला में केंद्र - Earthquake in Delhi, NCR



नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली से करीब 600 किलोमीटर उत्तराखंड के धारचूला में था। यह इलाका भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। ऐसे में पड़ोसी देश नेपाल में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 36.5 किलोमीटर अंदर था। भूकंप के बाद लोग दहशत के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके सबसे ज्यादा उत्तराखंड के श्रीनगर, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment