भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने लोकेश राहुल की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड को करारा जबाव दिया है। रविवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 391 रन बना लिए हैं। अभी भी भारत इंग्लैंड के 477 रन के जवाब में 86 रन पीछे है।
भारत की ओर से आज के दिन के हीरो लोकेश राहुल (199) रहे। राहुल दिन के अंत में थोड़े से दुर्भाग्यशाली रहे और वह अपने टेस्ट करियर के पहले दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए। आज स्टंप के समय तक करुण नायर (71*) और मुरली विजय (17*) नाबाद पविलियन लौटे। मैच के चौथे दिन भारत इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी साझेदारी की दरकार होगी, ताकि टीम इंडिया 3-0 से पिछड़ रही मेहमान टीम पर इस मैच में भी दबाव बना सके।
इससे पहले रविवार को तीसरे दिन की शुरुआत में भारत ने 60/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दोनों ही ओपनर ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और ओपनिंग के लिए दोनों के बीच 152 रन की साझेदारी हुई। बीते डेढ़ साल में यह पहला मौका है, जब भारत की ओर से किसी ओपनिंग जोड़ी ने 100 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी की है।

152 के स्कोर पर आउट होने से पहले पार्थिव पटेल ने 71 रन जोड़े। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका सर्वाधिक स्कोर है। पार्थिव के आउट होने के बाद टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा (15) और कप्तान विराट कोहली (16) दोनों ही फ्लॉप रहे। इसके बाद करुण नायर ने राहुल का अच्छा साथ निभाया और इन दोनों ने चौथे विकेट के 161 की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने से करीब 5 ओवर पहले शानदार खेल खेल रहे केएल राहुल अपने दोहरे शतक को पूरा करने के चक्कर में खराब शॉट खेल कर आउट हो गए। आदिल रशीद की गेंद पर जॉस बटलर ने उनका कैच पकड़ा। आउट होने के बाद राहुल को दोहरा शतक पूरा न कर पाने का मलाल भी रहा।

0 comments:
Post a Comment