पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में टोल प्लाजा पर सेना की मौजूदगी को लेकर गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आज लोकसभा में इसे एक साजिश करार देने के साथ राज्य प्रशासन को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया था। इस पर बंगाल एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुनील यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी के सभी आरोपों का खंडन किया। सेना ने कई दस्तावेज भी सामने रखे हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि सेना ने इस रूटीन एक्सर्साइज को करने से पहले स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचित किया था।
सेना का रूटीन एक्सर्साइज
मेजर जनरल सुनील यादव ने कहा, 'यह एक रूटीन एक्सर्साइज है जो सेना के परिचालन संबंधी उद्देश्यों के लिए किया जाता है। सेना की ईस्टर्न कमांड स्थानीय स्तर पर वार्षिक डेटा इक्ट्ठा करने का रूटीन काम कर रही है।' टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती के जवाब में उन्होंने कहा, 'विभिन्न राज्यों के सभी एंट्री पॉइंट्स पर सेना सिर्फ भारी वाहनों के डेटा इक्ट्ठा कर रही है। यह एक वार्षिक एक्सर्साइज है जो हर साल किया जाता है। और यह एक्सर्साइज सेना अकेले नहीं बल्कि स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कर रही है।'

0 comments:
Post a Comment