'सेना के रूटीन पर विवाद पॉलिटिकल फ्रस्ट्रेशन'-Routi8n Exercise Controversy



भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के कहा है कि पश्चिम बंगाल में टोल नाकों पर सेना की तैनाती पर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार विवाद खड़ा कर रही है, जो ग़लत है.
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने बंगाल में कई ज़िलों में सैनिक तैनात करने का मुद्दा उठाया और सरकार से इस बारे में जवाब मांगा.
पर्रिकर ने कहा कि पिछले कई सालों से यह एक्सरसाइज़ की जा रही है. इस साल उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ऐसी एक्सरसाइज़ की गई है और अभी यह पश्चिम बंगाल में हो रहा है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राज्य सचिवालय के पास और कई और जगहों पर सेना की तैनाती पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ख़फ़ा हैं. उनका आरोप है कि राज्य सरकार को बताए बिना सेना तैनात कर दी गई है.manohar-11-01-2016-1452511995_storyimage



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment