रोहित टंडन से पूछताछ में कई खुलासे-Law Firm Owner Rohit TandonArrested



नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से लॉ फर्म पर छापे के दौरान पकड़े गए बेहिसाब कैश की जांच में लगातार बड़े खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस ने लॉ फर्म को चलाने वाले रोहित टंडन को कल शाम गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने रोहित को ग्रेटर कैलाश स्थित उसके घर में साथ ले जाकर र से जांच की। रविवार को रोहित के ग्रेटर कैलाश स्थित घर और लॉ फर्म से 13 करोड़ 65 लाख की रकम बरामद की थी।
सूत्र बता रहे हैं कि रोहित टंडन ने इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पूछताछ में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाम का जिक्र आया है। हालांकि ये पूर्व मंत्री कौन है और किस पार्टी से जुड़ा हुआ ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि ये पूर्व मंत्री बड़ा रसूखदार है।सूत्र बता रहे हैं कि रोहित टंडन का अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाले से भी कनेक्शन जुड़ता दिखाई दे रहा है। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है गौतम खेतान और रोहित टंडन में संबंध रहे हैं और गौतम खेतान रोहित टंडन की फर्म का एक बड़ा क्लाइंट भी है। रोहित से इनकम टैक्स की एक टीम पिछले 50 घंटे से उनके घर में पूछताछ कर रही है।
अब तक की पूछताछ में टंडन ने ये भी बताया है कि जो रकम बरामद की गई है उसमें से कुछ हिस्सा गाजियाबाद के एक बिल्डर का है जिसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। हालांकि रोहित टंडन ने न्यूज18 इंडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया।
रोहित टंडन फिलहाल इनकम टैक्स की कस्टडी में है। इनकम टैक्स के करीब 10 अधिकारी और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में टंडन से पूछताछ हो रही है। अब तक रोहित के 18 बैंक एकाउंट्स के बारे में पता चला है, जिन्हें खंगाला जा रहा है। साथ ही ये देखा जा रहा है कि क्या कोई एकाउंट विदेश में भी है। अगर विदेश में अकाउंट पाया जाता है तो नए ब्लैक मनी नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
blackmoney_12



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment