नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कथित रूप से बिना राज्य सरकार की अनुमति के सेना को तैनात करने के मामले में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि इस तरह से बेवजह सेना को सियासी विवाद में खींचने से उन्हें दुख पहुंचा है।
रक्षा मंत्री ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि ममता बनर्जी अगर अपनी एजेंसी से जांच कराएंगी तो पता चलेगा कि सेना के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच सेना के अभ्यास को लेकर लिखित सहमति बनी थी। इसके बाद ही सेना ने दो दिन का अभ्यास किया था। रक्षा मंत्री ने साथ ही लिखा है कि राजनेता एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं, लेकिन जब मामला सेना से जुड़ा होता है तो हम राजनेताओं को ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए।गौरतलब है कि दिसंबर के शुरुआत में पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार को कथित तौर पर बिना कोई सूचना दिए टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती की गई थी। इसके विरोध में ममता बनर्जी ने सचिवालय में रात गुजारी थी। ममता ने राज्य में सेना की तैनाती को लोकतंत्र पर हमला करार दिया था। इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ था।
कांग्रेस, आप सहित तमाम विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर ममता बनर्जी का साथ दिया था। हालांकि सरकार का कहना था कि इस तरह की रूटीन एक्सरसाइज हर राज्य में होती रहती है लेकिन इसे किसी ने आज तक मुद्दा नहीं बनाया।

0 comments:
Post a Comment