प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम पर्सन ऑफ दी ईयर’ का ऑनलाइन रीडर सर्वेक्षण जीता Modi 'Time Person of the Year ", won the Online Reader Survey



न्यूयॉर्क, ( योशिता सिंह) ( भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम पर्सन ऑफ दी ईयर, 2016’ के लिए ऑनलाइन रीडर्स सर्वेक्षण जीत लिया है। इसमें उन्होंने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पीछे छोड़ दिया।


सर्वे कल रात पूरा हुआ और 18 फीसदी मतों के साथ मोदी इसमें विजेता के तौर पर उभरे। मोदी को मिले मत उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी ओबामा, ट्रंप और विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को मिले सात फीसदी मतों के मुकाबले उल्लेखनीय रूप से अधिक हैं।

टाइम के मुताबिक मोदी इस साल की प्रख्यात शख्सियतों मसलन फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग :दो फीसदी: और अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन :चार फीसदी: से कहीं आगे रहे।

पर्सन ऑफ दी ईयर के नाम पर अंतिम फैसला टाइम के संपादक इस हफ्ते के अंत तक लेंगे हालांकि सर्वे के नजीते यह बताते हैं कि दुनिया इन शख्सियतों को किस तरह देखती है।

ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक मोदी वर्ष 2016 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के तौर पर उभर कर आए हैं।

टाइम ने कहा कि रीडर सर्वे एक महत्वपूर्ण झरोखा है जो बताता है कि वर्ष 2016 में छाए रहने वाले व्यक्ति उनके मुताबिक कौन हैं।

मोदी ने यह सर्वे दूसरी बार जीता हैै। इससे पहले वर्ष 2014 में उन्हें पचास लाख मतों में से 16 फीसदी से ज्यादा मत हासिल हुए थे। लगातार चौथे साल वह ‘पर्सन ऑफ दी ईयर’ की दौड़ में शामिल हुए हैं। यह सम्मान हर साल उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने ‘‘अच्छी या बुरी वजह से सालभर हमारी दुनिया को प्रभावित किया और खबरों में छाया रहा।’’ पिछले साल यह सम्मान जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल को मिला था।

टाइम ने सेप्टेंबर प्यू पोल के हवाले कहा कि हाल के महीनों में मोदी को पसंद करने वाले भारतीयों की उच्च रेटिंग देखने को मिली है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment