विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी ममता She will attend a meeting of opposition parties



कोलकाता, (भाषा) : भाजपा सरकार के खिलाफ संयुक्त विपक्ष खड़ा करने के प्रयास के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 27 दिसंबर को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए कल दिल्ली पहुंचेंगी। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हमारी पार्टी प्रमुख कल दिल्ली जाएंगी और 27 दिसंबर को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी। उस बैठक में आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी।” इसके अतिरिक्त, ममता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ अलग से मुलाकात भी कर सकती हैं। वह अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ भी बैठकें करेंगी। विमुद्रीकरण के सरकार के फैसले का शुरू से ही विरोध और इसे वापस लेने की मांग कर रहीं ममता दिल्ली में एक धरने में शामिल हुई थीं तथा वह लखनऊ और पटना में भी विरोध बैठकों में शामिल हो चुकी हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment