लखनऊ, ( संवाददाता ) समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लखनऊ में 23 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की. राजू पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को सपा ने कानपुर कैंट से प्रत्याशी बनाया हैं. एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अतीक अहमद को धक्का देकर दूर हटाया था.
फाईल फोटो
बसपा महासचिव के भाई को भी मिला सपा से टिकट
इस सूची में दिलचस्प बात यह है कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसिमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसिमुद्दीन सिद्दीकी को बांदा से उम्मीदवार बनाया गया है. माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को मोहम्मदपुर से सपा प्रत्याशी बने हैं. इसी सूची में सपा के उन सात नेताओं के टिकट काटे गए हैं, जो पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे.
ये हैं सपा के 23 प्रत्याशी
बड़ौत से विजय कुमार चौधरी सपा प्रत्याशी
बुढाना से कंवर हसन सपा प्रत्याशी
चरथावल से अब्दुल्ला राणा प्रत्याशी
मुजफफ्फरनगर से गौरव स्वरूप सपा प्रत्याशी
स्वार से अब्दुल्ला आजम सपा प्रत्याशी बने
चमरऊवा से नसीर अहमद सपा के प्रत्याशी
बिलासपुर से बीना भारद्वाज सपा प्रत्याशी
दादरी से रवीन्द्र भाटी सपा प्रत्याशी बने
शिकारपुर से राकेश शर्मा सपा प्रत्याशी
संडीला से अब्दुल मन्नान सपा प्रत्याशी
अमापुर से वीरेन्द्र सोलंकी सपा प्रत्याशी
मीरगंज से शराफत यार खां सपा प्रत्याशी
बरेली शहर से राजेश अग्रवाल सपा प्रत्याशी
तिलहर से कादिर अली सपा के प्रत्याशी
कानपुर कैंट से अतीक अहमद सपा प्रत्याशी
बांदा से हसमुद्दीन सिद्दीकी सपा प्रत्याशी
खागा से ओम प्रकाश गिहार सपा के प्रत्याशी
मंझनपुर से शिवमोहन धोबी सपा के प्रत्याशी
अजय भारती बारा से सपा प्रत्याशी बने
रुदौली से बृजकिशोर सिंह सपा प्रत्याशी
रुद्रपुर से अनुग्रह नारायण सिंह सपा प्रत्याशी
बरहज से गेंना लाल यादव सपा के प्रत्याशी
मोहम्मदाबाद से सिबगतुल्लाह अंसारी सपा प्रत्याशी
7 उम्मीदवारों के सपा के काटे टिकट
चरथावल से मुकेश कुमार का टिकट कटा
तिलहर से अनवर अली का टिकट कटा
कानपुर कैंट से हाजी परवेज का टिकट कटा
बांदा से कमल सिंह मौर्या का टिकट कटा
मंझनपुर से हेमंत कुमार टुन्नू का टिकट कटा
रुदौली से अनूप पांडे का टिकट कटा
रुद्रपुर से प्रदीप यादव का टिकट कटा




0 comments:
Post a Comment