प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 121 पीठासीन अधिकारियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 121 presiding officers in training are absent against FIR



स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें - जिला निर्वाचन अधिकारी
गाजियाबाद, ( संवाददाता )  विधान सभा निर्वाचन 2017 को सम्पन्न कराने हेतु आज स्थानीय इंग्राहम इण्टर कालिज में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 121 पीठासीन अधिकारियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में इन कार्मिकों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। यह अनुस्थित पीठासीन अधिकारी विभिन्न बैंकों, बीमा, सैंट्रल इलैक्ट्रानिक्स लि0, बी0एस0एन0एल0, औरियन्टल इंश्योरेंश कम्पनी, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क मण्डल चतुर्थ आदि विभागों के हैंे ।
जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने आज पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए यह कहा है कि मतदान दल के सभी सदस्य टीम वर्क से कार्य करें।निष्पक्ष निर्वाचन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मतदान के दौरान आपकी निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा व पारदर्शिता आपके अस्त्र हैं। इलैक्ट्रानिक मशीन के प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेते समय मशीन को चलाने की पूरी दक्षता प्राप्त करें। सभी पीठासीन अधिकारी मतदान दिवस से पहले दिन निर्धारित काउण्टर से मतदान सामग्री प्राप्त कर मतदान सामग्री की सूची से अपनी पार्टी के अन्य सदस्यों के सहयोग से उसकी जांच कर लें। यदि कोई सामग्री कम है तो उसे पूर्ण करा लें। इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट को आपस में जोड़कर उसकी जांच कर लें। 
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक, मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश ने पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। सहप्रभारी कार्मिक विद्यार्थी शिशौदिया ने ई0वी0एम0 मशीन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। आज कुल 1530 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।   




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment