अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2 अभियुक्त गिरफ्तार Illegal arms factory uncovered, 2 accused arrested



3 पिस्टल, 600 बनी-अध्धबनी मैगजीन, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद 
गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना कोतवाली पुलिस ने कल शाम करीब 7 बजे हापुड मोड से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से 03 पिस्टल, 600 बनी-अध्धबनी मैगजीन, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में सुलेमान पुत्र युसुफ सैफी निवासी म0नं0 335 दिक्षिणी इस्लामाबाद थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ, सुनील कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी म0नं0 151 मौहल्ला शताब्दीपुरम थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद है । इनके कब्जे से पुलिस ने 2 पिस्टल 32 बोर, एक जिन्दा कारतूस, 1 पिस्टल 9 एमएम व एक जिन्दा कारतूस,  600 बनी-अध्धबनी पिस्टल की मैगजीन, शस्त्र बनाने के उपकरणबरामद किया है । 
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो अवैध शस्त्र तैयार करके आम जनता मे आंतक फैलाने के लिये खरीद फरोख्त करते है अभियुक्त सुलेमान पहले भी थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ से अवैध शस्त्र बरामदगी मे जेल जा चुका है तथा शस्त्र रिपेयर का अच्छा कारिगर भी है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment