गाजियाबाद। आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस के मौके पर हाॅटसिटी में स्कूलो के 15 हजार से भी अधिक स्कूली बच्चे कविनगर स्थित रामलीला मैदान पर मतदाता का प्रतीक चिन्ह की मानव आकृति बनायेगे,और इस मौके पर मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशाल रैली भी आयोजित की जा रही है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद निकुन्ज भी 5 सौ से भी अधिक स्कूली बच्चे अपने प्रयासो से शिरकत करने के लिए भेज रहा है। यह कार्यक्रम जिलाप्रशासन और स्कूलो के सहयोग से हो रहा है। यह जानकारी देते हुए रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद निकुन्ज की अध्यक्षा रोटेरियन श्रीमती मालती गर्ग ने दी। उन्होने बताया कि गाजियाबाद की जिलाधिकारी श्रीमती निधि केसरवानी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेगी और रैली संबोधित भी करेगी। श्रीमती गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का उददेश्य मतदाताओ को उनके मताधिकार और मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करना हैए ताकि मतदान दिवस पर जनपद में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो।
Home / Breaking News /
Gzb /
States /
UP
/ मतदाता दिवस पर पंद्रह हजार स्कूली बच्चे बनायेगे मतदाता प्रतीक चिन्ह Voters Day fifteen thousand school children Bnaiege voter insignia
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment