हाई कोर्ट ने संघ प्रमुख को 14 जनवरी को रैली की इजाजत दी- Rally Of Mohan Bhagwat



कोलकाता : कोलकाता हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम को अपनी इजाजत दे दी है। इस रैली कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी शामिल होना है। पहले कोलकाता पुलिस ने संघ के इस कार्यक्रम को इजाजत देने से मना किया था। हालांकि हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ इस रैली की अनुमति दी है।

14 जनवरी को मकर संक्रांति है। हिंदू धर्म के इस महत्वपूर्ण त्योहार के दिन ही संघ ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर रैली आयोजित करना चाहता था। भागवत को मकर संक्रांति के अवसर पर यहां एक रैली को संबोधित करना था और नए ड्रेस में स्वयंसेवकों के अभ्यास को देखना था। पहले आरएसएस ने पश्चिम कोलकाता के भूकैलाश ग्राउंड में सभा करने की अनुमति ली थी, लेकिन बाद में पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

इसके बाद संघ नेताओं ने सेना से ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सभा करने की इजाजत ले ली, लेकिन यहां भी पुलिस ने सभा की अनुमति देने से मना कर दिया। पुलिस ने आरएसएस से इस रैली के लिए वैकल्पिक तारीख मांगी। इसके बाद संघ ने हाई कोर्ट में अपील की थी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment