गाजियाबाद: दो मंजिला मकान गिरने से 2 महिला और 3 बच्चों की मौत Ghaziabad: Two-storey house collapsed, killing 2 women and 3 children



गाजियाबाद,  ( संवाददाता )  लोनी थाने की राहत एंक्लेव कॉलोनी में 30 वर्ग गज भूखंड पर गाटर पत्थर से बना इमरान उर्फ पप्पन का दो मंजिला मकान सोमवार रात करीब11.30 बजे अचानक भरभरा कर ढह गया। मकान की पहली मंजिल पर सो रहे पप्पन उसकी पत्नी, चार बच्चे, साली तथा उसके तीन बच्चे मलबे में दब गए।

कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तथा मलबा हटाकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। हादसे में पप्पन की पत्नी रेशमा 35, साली हसीन 30, साली की पुत्री शबा 10, आलिसा 8 तथा पुत्र दानिश 5 की मौत हो गई।

देर रात हुए हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से मलबा हटाया। घायल हुए पप्पन के बेटे अनस 16, अमन 14, अदनान 11 तथा रिहान 8 को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रैफर कर दिया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मकान चार इंच की दीवारों से बना था तथा दीवारों की चिनाई भी गारा मिटटी से करने के बाद उनके पर सीमेंट की टीप कर दी गई थी। पप्पन ने बताया कि उसने करीब आठ वर्ष पूर्व यह मकान खरीदा था



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment