25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा January 25 will be celebrated as National Voters' Day



गाजियाबाद, ( संवादाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने कहा है कि दिनांक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिससे सभी मतदाताओं में जागरूकता पैदा कर जनपद में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से कहा है कि अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें निर्वाचन लोकतन्त्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वो अपने मत का प्रयोग कर अपनी पसंद के योग्य प्रतिनिधियों/सरकार का चुनाव करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक तथा सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को प्रेषित पत्र में कहा है कि मतदाता दिवस को मनाये जाने के सम्बन्ध में अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन सभी  बूथों पर विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों मे भाग लेने आये मतदाताओं द्वारा शपथ ली जायेगी पूर्वाहन में बी0एल0ओ0 द्वारा बूथ पर निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा वी0आर0सी0 पर तथा जिला मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाये। जिले के काॅलेज एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इन आयोजनो मे छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ स्कूल काॅलेजों में प्रभात फेरी स्लोगन राइटिंग, गीतप्रतियोगिता आनलाईन प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाये। इस कार्यक्रम में सिविल सोसाइटी भारत स्काउट एण्ड गाइड के वालिन्टियर आदि का भी सहयोग लिया जाये।
निधि केसरवानी ने कहा है कि मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लायी जाये। एक से अधिक स्थान पर दर्ज मतदाताओं को अपने डुप्लीकेट पंजीकरण को फार्म-7 के माध्यम से सम्पूर्ण किये जाने हेतु प्रेरित किया जाये। महिलाओं के पंजीकरण के लिए विशेष स्वीप अभियान आयोजित किये जायें। इस हेतु आशा, महिला स्वयं सहायता समूहों आदि का सहयोग लिया जाये।  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment