गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आचार संहिता का कडाई से सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं, उन्होंने कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दोरान सैक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा निर्वाचन से जुडे अन्य अधिकारी देखें कि कहीं पर आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। निधि केसरवानी ने बताया कि पोलिंग बूथ के 200 मीटर परिधि के अन्र्तगत कोई भी अस्थायी प्रचार कार्यालय नहीं बनाया जायेगा इस प्रकार के कार्यालय पोलिंग बूथ के 200 मी0 की परिधि के बाहर बनेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में निर्वाचन से जुडे प्रभारी अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिये उन्होने कहा की राजनीतिक पार्टियों व उम्मीदवारों को जिस स्थान पर जिस समय सीमा तक के लिये अनुमति दी जायेगी उसी समय सीमा में उन्हे अपना कार्यक्रम समाप्त करना होगा तथा कार्यक्रम समाप्ति के बाद कार्यक्रम स्थल से समस्त प्रचार सामग्री व अन्य सामान हटा लेना होगा नगर क्षेत्र में विकसित पार्कों को प्रचार कार्यक्रमों के लिए उपयोग की अनुमति नहीं दी जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कहीं पर वाल राईटिंग पूरी तरह से मिटाई नही गयी हो उसे भली भांति पेंट से पुताई कर दें ताकि बरसात होने पर पुनः वाल राईटिंग दिखाई न दें प्रचार के दोरान पर्यावरण संरक्षण के हित में प्लास्टिक या पाॅलिथिन के पोस्टर व बेनर आदि का प्रयोग न किया जाये प्रचार के लिए से रात 10ः00 बजे से प्रातः 6ः00 बजे तक लाउड स्पीकर से प्रचार नही किया जायेगा लाउड स्पीकरों का प्रयोग करने के लिए लिखित में पूर्वानुमति आवश्यक होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन स्थान की बेरीगेटिंग ई0वी0एम0 मशीनों को रंेण्डमाईजेशन तथा मतदान पार्टियों के रवानगी स्थल की समुचित साफ सफाई व आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने ई0वी0एम0 मशीनों के डेमो की तिथि निर्धारित करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी ई0वी0एम0 को दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम को दिये उन्होंने पूरे जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिये ताकि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्णा करूणेश व अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) श्री ज्ञानेन्द्र सिंह व अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) राजेश कुमार सहित निर्वाचन कार्यों से जुडे सभी अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment