3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, गबन किया गया माल से भरा कैंटर व अवैध शस्त्र बरामद 3 vicious crooks arrested, the embezzlement of goods and illegal weapons recovered Cantor



गाजियाबाद, ( सांवाददाता )   क्राइम ब्रांच टीम व थाना मोदीनगर पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए  आज दोपहर करीब 2.40 बजे फायर स्टेशन कट निवाडी मोदीनगर रोड, मोदीनगर से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से थाना मोदीनगर के मु0अ0स0 22/17 धारा 420,406 भादवि से संबंधित गबन किया गया शैम्पू से भरा कैंटर व अवैध शस्त्र बरामद हुए है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में शेखर कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी शिव शंकर पुरी शारदा रोड बर्फ खाने वाली गली म0नं0 110 थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ, इरफान पुत्र बाबू खाॅ निवासी मयूर बिहार कालोनी थाना मूसरी जनपद गाजियाबाद तथा  श्याम शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी ग्राम रूपवास थाना दादरी जनपद गौतमबुद्वनगर है । पुलिस ने इनके कब्जे से  चिक शैम्पू के 262 कार्टन, नाईल शैम्पू के 06 कार्टन, आयसर कैंटर, एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस,  दो नाजायज चाकू बरामद किया है । 
अभियुक्तगण शातिर किस्म के बदमाश है, जो पहले ट्रक मालिक को अपने विश्वास मे लेकर ट्रान्सपोर्टर को चालाकी से गुमराह करके दुसरे राज्यों की बडी फैक्ट्री से लाखों रूपये का कीमती माल भरवाकर अपने द्वारा रचित पुर्व षडयन्त्र के आधार पर ट्रक मे भरा माल मय ट्रक, रास्ते से गायब कर उसे दुरस्थ जनपद व राज्यों मे अपने गैंग के सदस्यो के माध्यम से बेच देते थे। उपरांेक्त बरामद माल व ट्रक गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को सिडकुल हरिद्वार से माल शैम्पू भरवाकर गबन कर लिया गया था।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना कविनगर पुलिस ने कल देर रात  लाल कुआॅ से अभियुक्त हरिश पुत्र अनिल कुमार शर्मा निवासी बरौली थाना शियाना जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 5 बोतल अग्रेजी शराब दिल्ली मार्का बरामद हुई है।

अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल रात भोवापुर के पास से अभियुक्त देव कुमार पुत्र शिवाजी सिंह निवासी ग्राम इनायतनगर थाना दाउदपुर जनपद छपरा बिहार हाल पता भोवापुर थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

सटटे की खाई-बाडी करता 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात करीब 10 बजे  प्रताप बिहार से अभियुक्त मनमोहन पुत्र राकेश कुमार निवासी म0नं0 ए-553 सैक्टर-11 थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को सटटे की खाई-बाडी करते समय गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से सटटा पर्चा व 160 रूपये नकद बरामद हुए है।

7 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल शाम पाईप लाइन से अभियुक्त सोनू पुत्र रतीराम निवासी महमूदपुर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।

40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात  ईदगाह रोड त्यागी मार्किट के पास से अभियुक्त नन्नू पुत्र राम निवास निवासी रामपार्क थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।

अवैध गांजा बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात शरद सिटी चैराहे के पास से अभियुक्त  अनवर पुत्र अख्तर तथा मेहताब पुत्र मुन्ना निवासीगण अन्सार बिहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 3 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल शाम आर्यनगर से अभियुक्त दीपक पुत्र रामकुमार निवासी आर्यनगर, प्रीत बिहार 80 फुटा रोड थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 96 पव्वै देशी शराब बरामद हुई है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने आज सुबह को अभियुक्त होराम पुत्र मनोहर सिंह यादव निवासी 25 फुटा रोड शिव मन्दिर के पास संगम बिहार थाना लानी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 100 पव्वै देशी शराब बरामद हुई है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment