संक्षिप्त अपराध
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना भोजपुर पुलिस ने कल रात भटजन रोड से लूट/चोरी की योजना बनाते से 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से 2 तंमचें व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में आबिद पुत्र अल्ला महर निवासी ग्राम भोजपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद, आसिफ पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम व थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद, नाजिम पुत्र सलीम पुत्र ग्राम व थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा फुरकान पुत्र साजू निवासी ग्राम व थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद हैं । इनके कब्जे से पुलिस ने एक तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस, एक तंमचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद किया है ।
4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद - थाना मसूरी पुलिस ने कल देर रात नहाल रोड कस्बा मसूरी से अभियुक्त बब्बू पुत्र विक्रम सिंह निवासी खडकपुर थाना काशीपुर जनपद रूद्वपुर उत्तराखण, मुरारी पुत्र अमीचन्द निवासी अजमेरी अहार थाना अहार जनपद बुलन्दशहर, सोनू पुत्र मरारी निवासी अजमेरी अहार थाना अहार जनपद बुलन्दशहर तथा छोटे पुत्र बीरपाल निवासी नोरेला थाना असमोली जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस व 3 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
6 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल रात यूपी गेट के सामने से अभियुक्त संजीव कुमार गुप्ता पुत्र उमेश प्रसाद गुप्ता निवासी गांव वर्मा थाना वजीर जनपद गया बिहार हाल पता रेलवे स्टेशन रोड थाना हापुड नगर कोतवाली जनपद हापुड को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक इंडिगो कार नं0 डीएल6सीएल-7889 मे 06 पेटी अवैध शराब दिल्ली मार्का बरामद हुई है।
1 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल देर रात आवास विकास गेस्ट हाउस के पास प्रहलाद गढी से अभियुक्त साबिर पुत्र नन्हे निवासी मौ0 लालबाग थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद हाल पता ग्राम कनावनी थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक पेटी अवैध शराब दिल्ली मार्का बरामद हुई है।
15 पेटी अवैध शराब बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लिंकरोड पुलिस ने कल शाम महाराजपुर पुलिस चैकी के सामने से अभियुक्त दिनेश कुमार उर्फ विक्की पुत्र अमरनाथ निवासी रानी गार्डन थाना गीता कालोनी दिल्ली, ब्रजेश उर्फ राजा पुत्र स्वामीनाथ निवासी झण्डापुर थाना लिंकरोड जनपद गाजियाबाद तथा अमित सिंह पुत्र रामनारायण निवासी कनावनी थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक सैन्ट्रो कार नं0 डीएल3सीएनएल-2416 मे 15 पेटी अवैध शराब व 6 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना निवाडी पुलिस ने कल दोपहर में जंगल ग्राम सारा पुलिया से अभियुक्त कुलदीप पुत्र सेवाराम निवासी गाॅव सारा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 144 पव्वै अग्रेजी शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुए है।
जुआ खेलते 4 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात कृष्णा मार्किट से अभियुक्त नासिर पुत्र कल्लू, जीमल अहमद पुत्र मुबारक अली, बाबू पुत्र हसमत तथा शकील पुत्र नबीब खाॅ समस्त निवासीगण कृष्णा मार्किट थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ताश के पत्ते व 1370 रूपये नकद बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment