पालघर, मुम्बई, ( संवाददाता ) श्री स्वामी अडग़ड़ानंदजी महाराज एक महीने के लिए चुनार, मिर्ज़ापुर से मुम्बई आये है जोकि श्री परमहंस आश्रम,पालघर (वेस्ट) में रुके हुए है और पूरे मुम्बईनगरी में हर जगह उनके प्रवचन और कार्यक्रम हो रहे है। जिसके कारण उनके भक़्तों में काफी ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। १४ जनवरी २०१७ को श्री परमहंस आश्रम,पालघर (वेस्ट) में वहां के कर्ताधर्ता श्री राजेश्वरानंद महाराज द्वारा और उनके शिष्यों और भक़्तों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ पर श्री स्वामी अडग़ड़ानंदजी महाराज में सुबह आठ बजे लोगों को प्रवचन दिया, जिसमे उन्होंने संगम, त्रिवेणी और प्रयागराज के बारे में, मकरसंक्रांति के बारे में और अन्य विषयों के बारे में अपने शिष्यों और हज़ारों भक्तो को बताया और साथ साथ यह भी बताया कि किस तरह पंचांग के दम पर ब्राम्हणों ने सभी राजाओं को अपने बस में करके रक्खा था। राजा भले ही राज करते थे लेकिन वे लड़ाई, महल निर्माण, सज़ा इत्यादि सभी का निर्णय ब्राम्हणों से पूछे बिना नहीं करते थे। और ब्राह्मण जब चाहे युद्ध करवा देता था और चाहे जब समाप्त करवा देता था।
Home / Breaking News /
Dharma /
Festivals /
Mumbai
/ स्वामी अडग़ड़ानंदजी महाराज ने धूमधाम से मनाया 'मकरसंक्रांति' Swami Maharaj celebrated Adghdhanandji 'Mkrsnkranti'
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment