आदर्श मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन हेतु केन्द्रों का निरीक्षण Ideal for highlighting the polling centers inspected



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने आदर्श मतदान केन्द्र चिन्हितकरने के लिए विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। उन्होंने आज नेहरू वल्र्ड स्कूल शास्त्रीनगर का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने बनाये जाने वाले बूथों, मतदाताओं के आने जाने के रास्ते तथा मतदान केन्द्र पर पेयजल, टोयलेट, बुजुर्ग मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया।
        जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्यालय के प्रबन्धक से कहा कि इस विद्यालय में बनाये जाने वाले मतदान केन्द्र को आदर्श  मतदान केन्द्र बनाया जाना है, जिसके लिए मतदाताओं के पीने के पानी की व्यवस्था, विद्यालय के प्रांगण में समुचित स्थान पर कर दी जाये। साथ ही स्त्री-पुरूष दोनों के लिए अलग-अलग टोयलेट व बाथरूम की सुविधा तथा मतदाताओं की सहायता के लिए विद्यालय के वालन्टियर छात्र लगा दिये जायें। प्रवेश द्वार पर ही बूथों के जाने के रास्ते, मतदान करने के बाद वापसी का रास्ता, टोयलेट व बाशरूम की स्थिति आदि के स्टिकर लगा दिये जायें, जिससे मतदाता को प्रांगण में प्रवेश करते ही पता चल जाये कि उनका बूथ किस कमरा नम्बर में है। वहां जाने का रास्ता क्या है? पेय जल कहां पर है ? वाशरूम कहां पर है? आदि सूचनायें मिल जायें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए विद्यालय के कुछ छात्रों को वालन्टियर के रूप में लगाने के लिए कहा। विद्यालय के प्रबन्धक ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि ये सारी सुविधायें मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन उपलब्ध करायी जायेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर बूथ पर उपस्थित बी0एल0ओ0 से भी बात की तथा मतदाता पहचान पत्र वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। 
       
जिला निर्वाचन अधिकारी ने के0डी0बी0 पब्लिक स्कूल में बनाये गये  मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। जहां पर चार बूथ बनाये जाने हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ का अवलोकन किया तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था करने के निर्देश दिये साथ ही बूथ पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों से भी मतदाता पहचान पत्रों के वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। बी0एल0ओ0  द्वारा बताया गया कि फार्म-6 की कमी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी चन्द्रभान सिंह को निर्देशित किया कि तत्काल आवश्यकतानुसार फार्म-6 उपलब्ध करा दिये जायें। निधि केसरवानी ने रामकिशन इस्टीटयूट में बनाये जाने वाले मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। जहां पर सात बूथ बनाये जाने हैं।
       उन्होंने मतदान केन्द्र के प्रवेश एवं निकास द्वारा का भी निरीक्षण किया तथा पीने के पानी की व्यवस्था वाशरूम आदि का निरीक्षण किया। देहरादून पब्लिक स्कूल संजयनगर का भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श मतदान केन्द्र बनाने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। इस विद्यालय में मतदाताओं को मतदान करने की जागरूकता के लिए आकर्षक रंगोली बनायी गयी है, जिसकी केसरवानी ने सराहना की और विद्यालय के प्रधानाचार्य से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए कहा। यहां पर भी सात बूथ बनाये जाने हैं। मतदान केन्द्र पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। बी0एल0ओ0 द्वारा बताया गया कि सभी मतदाता पहचान पत्र वितरित कर दिये गये हैं तथा दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन भी कर लिया गया है।    
    




  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment