गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल देर रात चैकिंग के दौरान होली चाइल्ड चैराहे के पास से 7 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशादेही पर चोरी के 7 कारे, 3 मोटर साईकिले व अवैध शस्त्र बरामद हुए है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में शरद चन्द शर्मा उर्फ जगदीश शर्मा उर्फ सोनू उर्फ लक्की पुत्र सुमित्रा नन्दन शर्मा निवासी शेखपुरा थाना छावनी जनपद बस्ती हाल संजय कालोनी अर्थला थाना साहिबाबाद जनपद गा0बाद, नौसाद पुत्र शाबिर निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, संजय पुत्र दिलावर निवासी पंछी थाना खरखौदा जनपद मेरठ, नाजिम पुत्र तकी मौहम्मद निवासी ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, सलीम पुत्र इशाक निवासी ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, धनुष धारी शर्मा पुत्र रमेश चन्द निवासी शेखपुरा थाना छावनी जनपद बस्ती तथा रिंकू पुत्र होशियार निवासी सरावा थाना खरखौदा जनपद मेरठ है ।
पुलिस ने इनके कब्जे से स्टीम कार नं0 एच-03 सी-1091, वैगन आर कार नं0 डीएल2एफएसी-0064, वैगन आर कार नं0 डीएल9सीएन-0497, इण्डिका कार नं0 डीएल3सीयू-4179, एक मारूति 800 कार नं0 यूपी14ई-9262,, एक मारूति 800 कार नं0 डीएल3सीके-8849, एक सैन्ट्रो कार नं0 डीएल2सीडब्लू-2868, एक अपाची मोटर साईकिल नं0 यूपी14बीजे-3155, एक अपाची मोटर साईकिल नं0 यूपी14एल-7329, एक डिस्कवर मोटर साईकिल नं0 डीएल5एसबीके-9285, तथा दो तंमचे 12 बोर, 4 जिन्दा कारतूस व 4 नाजायज चाकू बरामद हुए हैं ।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।



0 comments:
Post a Comment