ओटो सवार बदमाशों ने लूटा, पुलिस ने लूट को लिखा गुमशुदगी Otto rode miscreants looted,



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना लिंक रोड क्षेत्र में सोमवार की रात में आटो सवार बदमाशों ने एक यात्री को आटो में बिठा कर उसे चाकू की नोंक पर लूट लिया। हद तो तव हो गयी जव थाना लिंक रोड पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के बदले घटना को दबा दिया तथा सामान के गुम होने की रिपोर्ट लिखने के लिये बाध्य कर दिया। लुटेरों के गेंग में एक महिला भी थी जिसने यात्री के बदन पर चाकू लगा कर चुप रहने को बाध्य किया था । 
       लाजपतनगर एफ ब्लाक निवासी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि वे बांके बिहारी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। वे बस से आंनद विहार दिल्ली के बस अड़डे पर उतरे तथा महाराज पुर पुलिस चैकी के पास आये। 2.30 बजे रात में वे सवारी का इंतजार कर रहे थे तभी  एक आटो वाले ने मोहन नगर जाने के लिये यात्रियों को आवाज लगायी। उसके आटो में एक महिला तथा एक युवक बैठा था। वे भी महिला और युवक को सवारी के रूप में देख खुद भी बैठ गये। आगे चल कर आटो वाला आटो को लिंक रोड के बजाय औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते से ले जाने लगा, कहा कि यहां लड़के को उतरना है। बाद में सुनसान जगह ओटो ले गया और यहां महिला बदमाश ने उसके बदन पर चाकू लगा दिया तथा बिना शोर मचाये अपना सारा सामान निकाल कर देने को कहा। महिला के साथी युवक ने इसी बीच उसकी गर्दन दबानी शुरू कर दी। ओटो चालक व दोनों बदमाशों ने उससे जरूरी कागजात, नकद 2500 रूपये व मोबाइल फोन उससे लूट लिये और ओटो से धक्का दे दिया।     
       विवेक ने बताया कि वह लुटे पिटे किसी तरह घर पहुंचे और अपना वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीसीआर पर मौजूद पुलिसकर्मी झम्मन सिंह ने उसकी बात सुनी और थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने की सलाह दी। हद तो तव हो गयी जव थाने के हैड मोहर्रिर ने कहा कि रिपोर्ट लिखानी है तो कागजों के गुम हो जाने की लिख कर द ेदो। रिपोर्ट में क्या और कैसे लिखना है यह उसने खुद बोल कर लिखवाया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment