लूटपाट व वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश The robbery and auto theft gang busted



11 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 18 दोपहिये वाहन, 26 मोबाइल फोन, लैपटाप, आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद  
गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात करीब 9 बजे लेवर चैक से लूटपाट व वाहन चोरी करने वाले 11 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशादेही पर चोरी के 18 दोपहिये वाहन, 26 मोबाइल फोन, लैपटाॅप, जेवरात व अवैधा शस्त्र बरामद हुए है। 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में सागर पुत्र राजपाल निवासी म0नं0 41 सरकारी स्कूल माता कालोनी थाना विजयनगर जनपद गा0बाद, अमन पुत्र नत्थूलाल गुप्ता निवासी ए-ब्लाक म0नं0 336 भाटिया मोड न्यू पंचवटी थाना कोतवाली जनपद गा0बाद, हरिओम पुत्र गुलाब सिंह निवासी चरन सिंह कालोनी गली नं0 04 थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, सलमान उर्फ सल्लू पुत्र नजाफत निवासी माता कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, सन्नी पुत्र प्रेम सिंह निवासी माता कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, इसरार पुत्र अबरार निवासी चाॅद मस्जिद के पास नई आबादी थाना दादरी जनपद गौतमबुद्वनगर, इमरान पुत्र इसलाम निवासी चाॅद मस्जिद के पास नई आबादी थाना दादरी जनपद गौतमबुद्वनगर, मोनू पुत्र राजकुमार निवासी 20 फुटा रोड चरन सिंह पुलिया के पास थाना विजयनगर जनपद गा0बाद, मनीष पुत्र ब्रहम सिंह निवासी मडोना थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर, संदीप पुत्र राजपाल निवासी म0नं0 09 गऊशाला फाटक थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, तथा अजय उर्फ पकौडी पुत्र मनोज निवासी माता कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद हैं । पुलिस ने इनके कब्जे से 15 मोटर साईकिल व 03 स्कूटी कुल 18 वाहन,  26 मोबाइल फोन, 1 लैपटाॅप, सोने की 3 अंगुठी, 3 मास्टर चाॅबी, 2 तंमचे 315 बोर व 5 नाजायज चाकू तथा वाहन चुराने के उपकरण बरामद किया है । 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों द्वारा बताया कि ये लोग दो-तीन गैंग बनाकर चलते है तथा मोटर साईकिलों को चोरी करते है तथा इन चोरी के वाहनों से रात मे अकेले राहगिरो के साथ लूटपाट करके उनसे मोबाइल, पैसे आदि छीन लेते थे।

2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 सैन्ट्रो कार व अवैध शस्त्र बरामद - थाना भोजपुर पुलिस ने आज सुबह  अमराला गेट के पास से अभियुक्त नाजिम पुत्र अली हसन निवासी कुम्हाली पटटी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा सद्दाम पुत्र मेहरूददीन  निवासी मौ0 कालमूगिया ग्राम कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 सैन्ट्रो कार न0 यूपी14पी-8923 व यूपी16आर-3257 व एक तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

चोरी की योजना बनाते 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार - थाना कोतवाली पुलिस ने कल शाम साई उपवन से अभियुक्त  साजिद पुत्र बाबूददीन निवासी प्रेमनगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, आजम पुत्र नसीर निवासी इन्द्रापुरी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा अब्बास पुत्र इकबाल निवासी प्रेमनगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 3 नाजायज चाकू, 1 चाॅबी का गुच्छा, 2 मास्टर चाॅबी व एक आॅटो नं0 यूपी 14एफटी-1147 बरामद हुआ है।

तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने आज सुबह ईदगाह गेट के पास से अभियुक्त ताहिर पुत्र हुसैन निवासी मौ0 कुरैशियान पसौडा थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
       इसके अलावा पुलिस ने अलग - अलग थानों से शराब व गांजला के साथ 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment