आग में फंसी बच्ची को पड़ोसियों ने बचाया Child trapped in the fire were rescued by neighbors



पुलिस सुरक्षा में बैठी बच्ची 
इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  सोमवार की दोपहर में थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्तिखंड के एक  फ्लैट में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। इसी दौरान पड़ोसियों को पता चला कि एक आठ साल की बच्ची  फ्लैट  के अंदर है और घर का दरबाजा बाहर से ताला बंद है। पड़ोसियों ने किसी तरह घर का ताला तोड़ कर बच्ची को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को सूचना देकर आग को बुझाने में मदद की।
         सीओ तृतीय इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि शक्ति खंड में संतोष कुमार के मकान में उत्तम बिष्ट किराये पर अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बेटी वैश्णवी के साथ किराये के फ्लैट में रहते हैं। यह फ्लैट तीसरी मंजिल पर है। पति -पत्नी दोनों नौकरी पर चले गए थे और बेटी को घर पर छोड़ गये थे। बेटी के स्कूल की आज छुट्टी थी इसलिये उसको घर में अकेले छोड़ कर बाहर से दरवाजा ताला बंद करके गए थे। दोपहर में फ्लैट में शार्ट सर्किट से आग लग गयी और आठ साल की बेटी वैश्णवी फ्लैट में लगी आग में फंस गयी। उसने फ्लैट में आग लगने पर शोर मचाया तथा लोगों से मदद मांगी। पड़ोसियों ने खिड़की को तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला तथा फ्लैट में लगी आग को बुझाने के लिये पुलिस को सूचना दी । पुलिस व फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। 
     आसपास के लोगों द्वारा बच्ची को आग से बचाने के काम की सभी ने तारीफ की है।







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment