लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के खिलाफ ‘‘निर्णायक कार्रवाई’’ के पक्ष में है फ्रांस Against LeT and Jaish-e-Mohammed 'decisive action



नयी दिल्ली,  (भाषा)  फ्रांस ने आज लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे भारत को ‘‘निशाना’’ बनाने वाले पाकिस्तान के आतंकी समूहों के खिलाफ ‘‘निर्णायक कार्रवाई’’ पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जिस आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाई थी उसे पकड़ने के लिए उसने नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

संरा सुरक्षा परिषद में जैश ए मोहम्मद प्रमुख अजहर पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रस्ताव को रोकने वाले चीन का नाम लिए बगैर फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां मार्क एरॉल्ट ने कहा, ‘‘खतरे की गंभीरता पर ना जाते हुए आतंकवाद से लड़ने की अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की प्रतिबद्धता हर जगह एक सी होनी चाहिए।’’ उरी स्थित सेना के शिविर पर आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा नियंत्रण रेखा पार पिछले साल सितंबर माह में किए गए लक्षित हमलों के बारे में एरॉल्ट ने कहा कि ऐसे खतरों के मद्देनजर देश को ‘‘अपनी रक्षा करने का अधिकार है।’’ उन्होंने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार के दौरान बताया, ‘‘उरी में हुए हमले समेत फ्रांस ने भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की बड़ी जोरदार आलोचना की है और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में अपने पूरे समर्थन को दोहराया है।’



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment