इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) ग्रौर ग्रीन इंदिरापुरम के गोल चक्कर के पास कार सवार एक व्यक्ति के गले से एक अज्ञात व्यक्ति सोने की चैन झपट कर ले गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 5 बजे के करीव गांव अहैड़ा जिला बागपत निवासी नीरज कुमार अपनी कार से गौरग्रीन इंदिरापुरम के पास कार ट्रेड के शोरूम आये थे। वे जव नोएडा वापस कार से जाने लगे तो गोल चक्कर के पास कार को खड़ा कर वे हल्का होने के लिये लघु शंका करने लगे तभी पीेछे से आये एक आात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली। नीरज कुमार झपटमार के पीछे भागे लेकिन झपटमार हाथ नहीं आया।
थाना इंदिरापुरम पुलिस ने झपटमारी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच षुरू कर दी है।
संक्षिप्त समाचार
इंदिरापुरम, थाना इंदिरापुरम पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गांजा और अवैध शराब बरामद की गयी है।
पुलिस ने दोनों लोगों का चालान कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि नीति खंड की ग्रीन बैल्ट से सोमवार की रात राजू और राहुल निवासी कड़कड़ माडल को पकड़ा गया है। उनके पास से नौ सौ ग्राम गांजा और 18 पव्वे हरियाणा की शराब बरामद की गई। लोगों की शिकयत थी कि इस इलाके में अवैध शराब और गांजे की बिक्री हो रही है। इस शिकायत के मद्देनजर शराब व गांजे की तस्करी पर रोक लगाने के लिये चलाये गये सर्च अभियान का यह परिणाम है।



0 comments:
Post a Comment