गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवसों के आयोजन से आम जनता की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निस्तारण सम्भव हो जाता है। तहसील दिवस का उदे्श्य जन समस्याओं का मोके पर निस्तारण करके आम जनता को लाभ पहुचाना है। उन्होंने उपस्थित आम जनता से कहा कि अपनी समस्याओं का निस्तारण तहसील दिवसों में कराये। तहसील दिवस पर सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मोैके पर उपस्थित रहते है। जिनसे उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो जाता है।
इस अवसर पर राजस्व, विकास पुलिस पूर्ति विभाग तथा शिक्षा स्वास्थ्य विभागों की समस्यायें प्रस्तुत हुई। जिलाधिकारी ने जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण सम्भव नही था उन्हें निर्धारित अवधि में निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को देते हुए अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा। तहसील दिवस में कुल 28 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुये।


0 comments:
Post a Comment