गोपालगंज, ( संवाददाता ) निश्चय यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज के थावे प्रखंड के लछवार पंचायत में मंगलवार को आएंगे। सीएम के आगमन को लेकर थावे से लेकर लछवार तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लछवार पंचायत में नल-जल योजना से लेकर शौचालय निर्माण सहित सरकार के सात निश्चय के तहत किए गए कार्यों का जायजा लेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड निर्माण से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा प्रबंध की वरीय अधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल के पदाधिकारियों व जवानों के अलावा लाठी बल की भी तैनाती की जाएगी।
मंगलवार को सीएम के आगमन को लेकर जिलाधिकारी राहुल कुमार तथा एसपी रवि रंजन कुमार लगातार थावे व लछवार पंचायत का दौरा कर रहे हैं। दोनो अधिकारियों ने अपने दौरे के दौरान अपने स्तर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल पर उनकी मौजूदगी तक के लिए सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जा रहे जवानों को हर पल सतर्क रहने को कहा गया है। सीएम की सुरक्षा में लाठी बल व सशस्त्र बल के अलावा चौकीदार व महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया जा रहा है। हरेक महत्वपूर्ण मार्ग, जहां से होकर मुख्यमंत्री गुजरेंगे, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा को लेकर विशेष तौर पर 16 बिन्दुओं पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के सड़क मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से दुरुस्त रखने को कहा गया है। सीएम हेलीकाप्टर से थावे पहुंचने के बाद सीधे लछवार जाएंगे। लछवार में भी कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।
बनाए जाएंगे ड्राप गेट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के पूर्व हेलीकॉप्टर से आएंगे। थावे में सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। हेलीपैड पर सीएम के उतरने के बाद से लेकर कार्यक्रम स्थल तक उनके पहुंचने के मार्ग में सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया जाएगा। कई स्थानों पर ड्राप गेट बनाए जाएंगे। ताकि यातायात व्यवस्था को आवश्यकता के अनुसार कंट्रोल किया जा सके। हरेक ड्राप गेट पर दंडाधिकारी के अलावा सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर होगी बैरिके¨डग
मुख्यमंत्री के आगमन के बाद कार्यक्रम स्थल पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए बैरिके¨डग की जाएगी। इसके अलावा सीएम की सुरक्षा को लेकर चिकित्सा व्यवस्था, सेफ हाउस निर्माण, ¨रग राउंड, निजी सुरक्षा, गश्ती दल, कारकेड की व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी।
जारी किए जाएंगे पास
सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को भी पास जारी किए जाएंगे। इस पास पर तैनात किए गये अधिकारियों की तस्वीर के अलावा उनका पद नाम व अन्य जानकारी अंकित रहेगा। उनके आगमन को लेकर रविवार से ही प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
पूरे कार्यक्रम की होगी वीडियोग्राफी
सीएम के थावे में हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद से लछवार पंचायत में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने विशेष तौर पर निर्देश जारी किया है। इसके अलावा असामाजिक तत्व व कार्यक्रम पर निगरानी के लिए कई स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।



0 comments:
Post a Comment