लोकतंत्र का रंगोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न Democracy Festival of Colours program held



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत संजयनगर के शिल्प उद्यान में लोकतन्त्र रंगोत्सव का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की शुरूआत निधि केसरवानी द्वारा कैनवास पर पेन्टिंग कर की गयी। इस अवसर पर निधि केसरवानी ने कहा कि रंगोत्सव में भाग लेने आये सभी कलाकारों ने चित्रकला के माध्यम से जो संदेश दिया है वह निश्चय ही मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। आप सभी कलाकारों की कला के रूप में निकली अभिव्यक्ति निश्चय ही लोगों को प्रेरणा देगी। 
लोकतंत्र रंगोत्सव में जनपद के पचास विद्यालयों के कुल 267 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चे भी सम्मिलित थे। रंगोत्सव में प्रतिभागियों ने 25 कैनवास पर रंग उकेरकर मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक अनिन्द्य भट्टाचार्य, मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्णा करूणेश, अपर जिलाधिकारी (प्र0) ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजसिंह यादव, डी0पी0आर0ओ0 बीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विद्यालयों के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। रंगोत्सव कार्यक्रम का संयोजन शहर के जाने माने कलाकार डा0 लाल रत्नाकर ने दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस अवसर पर बताया कि इन पेन्टिंग्स को कलक्ट्रेट एवं विभिन्न प्रमुख संस्थानों में डिस्प्ले किया जायेगा। दिनांक 05 फरवरी को महामाया स्पोर्टस स्टेडियम गाजियाबाद में स्वीप कार्यक्रम के सन्दर्भ में होने वाले वोटर्स राॅकफैस्ट कार्यक्रम में भी इन पैंटिंग्स को गैलरी के माध्यम से जनसामान्य के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा किया गया। 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment