गाजियाबाद, (संवादाता ) हाॅटसिटी में रविवार से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन जनपद में लगाये गये पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के लाख से अधिक बच्चों को पी वन व पी थ्री वायरस से लडने के लिए बाई बैलेट दवाई पिलाई गयी।
रोटरी क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रीक्ट के तत्वावधान में मलेशिया से आये विदेशी मेहमानो ने बूथो पर पिर्लाइअ जा रही दवा व यहां की कार्यशैली को नजदीक से देखा । संजयनगर स्थित रामकिशन इंस्टीटयूट सीनियर सकैन्ड्री स्कूल परिसर में विदेशी मेहमानो ने पोलियो बूथ पर पहंुचकर बच्चो को पिलाई जा रही दवा व उसके तरीके को नजदीक ये परखा।
इस मौके पर रोटेरियन आलोक गर्ग ने उन्हे बताया कि गाजियाबाद क्षेत्र अब पोलियो विहीन हो चुका है। इस मौके पर डीजीएनरो एमुकुल गुप्ता सुभाष जैन धवल गुप्ता एआरके चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसके अलावा हाॅटसिटी के विभिन्न इलाको में भी पोलियो बूथो पर दवा पिलाई गयी।


0 comments:
Post a Comment