सिरसा, अपनी फिल्मों से बालीवुड में धूम मचाने वाले अभिनेता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने वाले हैं। उनकी सर्जिकल स्ट्राइक पर जल्द आने वाली फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का दूसरा पोस्टर शनिवार देर सायं 7:27 पर पूज्य गुरूजी द्वारा ट्विटर पर रिलीज किया गया। प्रशंसकों की तरफ से 40000 से अधिक रिट्वीट व 36000 से अधिक लाइक्स इस पोस्टर को अबतक मिल चुके हैं।
हकीकत एंटरटैनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की यह चौथी फिल्म सर्जिकल स्ट्राईक पर है। फिल्म का निर्देशन संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व उनकी पुत्री हन्नीप्रीत इन्सां ने किया है। शनिवार को पूज्य गुरूजी ने अपने ट्विटर हैंडल से धमाकेदार पोस्टर को रिलीज किया। पोस्टर में संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पुत्री हनीप्रीत इन्सां भी पूज्य गुरूजी के साथ नजर आ रही हैं। कमांडों की यूनिफार्म में नजर आ रहे पूज्य गुरु जी ने पोस्टर से ही लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का प्लॉट सर्जिकल स्ट्राइक पर है और इसी महीने इस फिल्म का ट्रेलर लॉच किए जाने की संभावना है। वहीं शनिवार को रिलीज हुए इस पोस्टर
को सोशल मीडिया में खूब वाहवाही मिल रही है।
* बाप बेटी की जोड़ी
संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व हनीप्रीत इन्सां के निर्देशन में बनी यह दूसरी फिल्म हैं, हनीप्रीत द्वारा कैमरे के सामने व पीछे बहुत अच्छे तरीके से किरदार निभाया गया है, इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग हिमाचल में हुई है। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा इस
फिल्म में भी पिछली फिल्मों से भी ज्यादा भूमिकाएं निभाई गई हैं।
* इस फिल्म के रूप में भारतीय सेना को सलाम
इस फिल्म में गुरु जी द्वारा भारतीय सैनिकों पर उरी में हुए आतंकवादी हमले को दर्शाया गया है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि भारतीयों सैनिको ने इस आतंकवादी हमले का किस तरह बदला लिया। इस फिल्म द्वारा उन लोगो को भी जवाब मिलेगा, जिन्होंने भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जीकल स्ट्राइक की सच्चाई पर सवाल खड़े किए हैं । यह सैनिक जो हमारी सुरक्षा के लिए अपना घर परिवार छोड़कर अपनी जान पर खेलते हुए हमारी जान की की रक्षा करते है इनकी मंशा पर सवाल खड़ा करना एक भद्दी सोच है।
* सभी धर्म प्यार का संदेश देते हैं
इस फिल्म में यह भी दर्शाया गया है की हमारे धर्म वास्तव में आपस में भाईचारा व प्यार का संदेश देते हैं। इस फिल्म के माध्यम से पूज्य गुरु जी ने दिखाया है कि किस तरह लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते व उकसाते है।
* फिल्म की शूटिंग के बारे में - असली जिहाद क्या है ?
फिल्म की शूटिंग अधिकतर हिमाचल, राजस्थान, केरला व सिक्किम की हसीन वादियों में की गयी है। संतोष डंडियाल ने डीओपी की जिम्मेवारी निभाई है। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम जी इन्सां ने इस फिल्म में टॉप हाईटेक एजेंट का रोल अदा किया है। इस फिल्म में युद्ध के लिए प्रयोग किए जाने वाली हाईटेक गुर्रिला पद्दति भी दर्शाई गयी है। यह फिल्म हर तरीके से युद्ध में शहादत प्राप्त भारतीय सैनिको को श्रद्धांजलि है।
यह बताना जरूरी है इससे पहले लांच हुई फिल्म एमएसजी लायन हार्ट के आज भी एक हजार से अधिक शो लगातार चल रहे हैं तथा ये फिल्म 400 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। इसके अपडेट्स आप गुरु जी के ट्विटर हैंडल से भी प्राप्त कर सकते हैं।


0 comments:
Post a Comment