हाकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की रिवाल्वर चोरी Hockey's national player of the stolen revolver



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  हाकी के राष्ट्रीय स्तर के एक खिलाड़ी और पूर्व में इंदिरापुरम थाने के अध्यक्ष रहे राम नाथ यादव के बेटे अरविंद यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गयी। चोरी के 48 घंटे बाद भी थाना इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
        हाकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अरविंद यादव इंदिरापुरम की आरेंज काउंटी सोसायटी में रहते हैं तथा वे इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड में सहायक प्रबंधक के पद पर हैं और आगरा में तैनात हैं। अरबिंद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे वे कार्यालय से आए तथा सोसायटी के बाहर कार खड़ी कर अपने फ्लैट में चले गए। शाम करीब पांच बजे वह बाहर निकले, तो देखा कार की लाइटें जल रही हैं। किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा खोला, तो वह बिना चाबी के खुल गया। डिग्गी व स्टीयरिंग का लाक टूटा मिला। डैसबोर्ड में रखी रिवाल्वर गायब थी। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गयी, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। 
     इंदिरापुरम थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर उन्होंने शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी, इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव से शिकायत की। उनसे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। सीओ ने इंदिरापुरम थाना प्रभारी को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने का आदेश दे दिया है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment