साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) श्याम पार्क मेन के रहने बाले एक पालीटेक्निक छात्र अविनाश सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है तथा इस मामले में थाना साहिबाबाद के विवेचनाधिकरी की शिकायत एएसपी साहिबाबाद अनूप सिंह से की गयी है। इसके अलावा एसएसपी से भी इस मामले की शिकायत की गयी है।
श्याम पार्क मेन निवासी देवी सिंह ने बताया कि उनके बेटे अविनाश को 28 दिसंबर को कार सवार युवकों ने अगवा कर उसे बुरी तरह मारा पीटा तथा उससे 27 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाश बाद में उसे गंभीर हालत में राजेंद्र नगर सेक्टर पांच में एम फोर यू के पास फेंक गये थे। एक हफ्ते के उपचार के बाद बेटे को अस्पताल से अब छुट्टी मिली है तथा सिर में गंभीर चोटों के कारण डाक्टरों ने अभी भी उसकी सेहत पर नजर रखने की बात कही है।
थाना साहिबाबाद पुलिस ने घटना की भादवि की धारा 308 में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन लूट की बात छोड़ दी है। अविनाश के घरवालों तथा उनके परिचितों में इस घटना को लेकर रोष है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। उन्होंने इसकी शिकायत एएसपी अनूप सिंह तथा एसएसपी दीपक कुमार से भी की है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उधर एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि घटना में लूट होने के सबूत अब तक नहीं मिले हैं। पुलिस जांच जारी है, यदि यह सत्य पाया गया तो लूट की धारा भी जोड़ दी जायेगी।



0 comments:
Post a Comment