पंत और रहाणे चमके, भारत ए ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया Pant and Rahane shine, India A beat England by six wickets



मुंबई, ( भाषा) बेहतरीन फार्म में चल रहे रिषभ पंत ने भारत ए की ओर से पहले ही मैच में केवल 36 गेंद में 59 रन की आक्रामक पारी खेली जबकि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 91 रन बनाए जिससे मेजबान टीम ने दूसरे अ5यास मैच में आज यहां इंग्लैंड को छह विकेट से शिकस्त दी।

इंग्लैंड के 283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने 39 . 4 ओवर में ही चार विकेट पर 283 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। शेल्डन जैकसन ने भी 56 गेंद में 59 रन की पारी खेली और रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरूआत दिलाई।

बायें हाथ के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने 34 गेंद में तेजी से 45 रन बनाए।

सभी के आकषर्ण का केंद्र हालांकि पंत रहे जिनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी थी। इस युवा बल्लेबाज ने भी सीसीआई पर मौजूद दर्शकों को निराश नहीं किया और अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के मारे।

पंत के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रहाणे के साथ 8 . 4 ओवर में दूसरे विकेट की 78 रन की साझेदारी में उनका योगदान 59 रन का था। रहाणे भी अच्छी लय में दिखे और उन्होंने 83 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का मारा।

दीपक हुड्डा (23) और इशान किशन (05) ने भारत को लक्ष्य तक पहुंंचाया।

इससे पहले इंग्लैंड ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (51) और जानी बेयरस्टा (64) के अर्धशतकों से अच्छी शुरूआत की लेकिन बाद में भारतीय स्पिनरांे ने मध्यक्रम को ध्वस्त किया और टीम 48 . 5 ओवर में 282 रन पर आउट हो गई। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में आदिल राशिद (39) और डेविड विली :नाबाद ( 38) की अहम भूमिका रही जिन्होंेने अंतिम विकेट के लिए 71 रन जोड़े।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment