इलाहाबाद : एक ही पोस्टर में नजर आयीं प्रियंका गांधी-डिंपल यादव - priyanka And Dimple Yadav Appeared In The Same Poster




इलाहाबाद : आज जिले में एक पोस्टर नजर आया, जो कई तरह के कयासों को जन्म देता है. महिला शक्ति का आह्वान करते हुए इस पोस्टर में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव को जगह दी गयी है. पोस्टर में लिखा गया है कि महिलाओं का बजेगा डंका, झूठे वादों से दिलाओ निजात, उत्तर प्रदेश का करो विकास.
इस पोस्टर में कांग्रेस के दो स्थानीय नेताओं इरशाद उल्ला और अनिल चौधरी की भी तसवीर लगी है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इन्होंने ने ही यह पोस्टर लगवाया है.
 
गौरतलब है कि 12 जनवरी को प्रियंका गांधी का जन्मदिन था उस दिन अखिलेश ने उन्हें बधाई दी थी. विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन के मूड में नजर आ रहे हैं, हालांकि मुलायम सिंह  ने हमेशा इसका विरोध किया.

अब जबकि पार्टी टूट के कगार पर है और आज चुनाव आयोग का फैसला भी आने वाला है, यह पोस्टर काफी कुछ कहता है. संभव है कि इस पोस्टर की तर्ज पर दोनों नेत्री इस विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभायें और प्रचार अभियान की कमान संभालें.
 


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment