शिरोमणि अकाली दल वोटरों को धमकाने के लिए अपराधियों को लगा सकती है : संजय सिंह SAD can put criminals to intimidate voters: Sanjay Singh



चंडीगढ़,  (भाषा) आप नेता संजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि अकाली नेता आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं को धमकाने के लिए अपराधियों का सहारा ले सकते हंै। उन्होंने चुनाव आयोग से उन सबपर नजर रखने को कहा।

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आज यहां कहा, ‘‘चुनाव आयोग को जेल में अपराधियों से मिलने वाले अकाली नेताओं पर जरूर नजर रखनी चाहिए । चुनावों के दौरान वोटरों को डराने के लिए उनका सहारा लिया जा सकता है।’’ फाजिल्का जेल में बंद शिव लाल डोडा से कथित तौर पर मिलने के लिए अनाधिकार प्रवेश पर जेल अधीक्षक सहित 25 लोगों की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रशासन के लिए आंख खोलने वाला है ।

सिंह ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के करीबी समझे जाने वाले डोडा ने जेल के भीतर सरेआम संगत दर्शन कार्यक्रम करवाया। लेकिन, बादलों के दबाव में अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सुखबीर बादल के जलालाबाद से मुकाबला करने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने भगवंत मान के खिलाफ लड़ने के लिए ‘‘कुछ साहस’’ दिखाया है ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment