बचत बैंक खातों से नकद निकासी के नियमो में ढील, 13 मार्च से पैसे निकालने को लेकर कोई सीमा नहीं - No limit of Withdrawal from savings accounts after 13 march




नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को नोटबंदी के बाद बचत बैंक खातों से नकद निकासी को लेकर तय की गई सीमा में एक बार फिर से ढील बरती है. आरबीआई के मुताबिक, सेविंग अकाउंट से नकद निकासी की साप्ताहिक सीमा 20 फरवरी से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी जाएगी. आप एक सप्ताह में एक बैंक खाते से कुल 50 हजार रुपए कैश निकाल सकेंगे. इसके अलावा, यह सीमा भी केवल 13 मार्च तक लागू रहेगी. इसके बाद बचत खाते से पैसे निकालने को लेकर कोई सीमा नहीं होगी.

मौजूदा समय में सेविंग खातों से नकद निकासी की सीमा 24 हजार रुपए है. बता दें कि  जो भी रकम आप एटीएम से निकालते हैं, वह भी सेविंग खाते से निकासी में गिना जाता है. आरबीआई ने कहा कि 27 जनवरी को कुल मिलाकर 9.92 लाख करोड़ रुपए के नये नोट चलन में आ चुके थे.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक ने हाल ही में एटीएम से निकासी सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिदिन कर दिया था लेकिन बचत बैंक खातों के लिए 24,000 रुपए की साप्ताहिक निकासी सीमा को बनाए रखा था. 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद बैंक खातों से पैसे की निकासी सीमित कर दी गई थी. नोटबंदी के बाद एटीएम से 2000 रुपए रोजाना निकालने की अनुमति थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपए किया गया था. इस सीमा को 31 दिसंबर 2016 को रिवाइज किया गया और 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ाकर 4500 प्रतिदिन कर दी गई थी. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि बाजार की स्थिति का आकलन करने के बाद रिजर्व बैंक कैश निकासी पर लगी पाबंदियों को हटा लेगा.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment