अमरपाल शर्मा के जनसंपर्क में भारी भीड़ Amarpal Sharma huge crowds in PR



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  साहिबाबाद विधानसभा से कांग्रेस और सपा के संयुक्त प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा के जनसंपर्क में   भारी संख्या में लोग जुटे । आज उन्होंने सुबह से ही करीब डेढ दर्जन कालोनियों में डोर टू डोर वोट मांगे । 
इस दौरान हर कालोनी में समर्थक व कालोनी के लोग भारी संख्या में उनके साथ वोट मांगने में लगे रहे । आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अर्थला संजय कॉलोनी, न्यू हिंडन विहार, बालाजी विहार, पप्पू कॉलोनी, शालीमार गार्डन आदि कालोनियों में डोर टू डोर वोट मांगे । बुजुर्गो से आर्शिवाद लेते हुए जीत के बाद फिर एक बार सभी कालोनियों का दौरा करने का आश्वासन दिया । पप्पू कालोनी के एक बुजुर्ग ने उनका काफिला आगे बढने के बाद कहा कि अब तक के सभी विधायकों में शर्मा जी ही हमेशा लोगों से जुडे रहे है । किसी का काम हो या न हो लेकिन किसी को कभी निराश नहीं करते । कुछ ऐसे विकास है जो उनके विधायक बनने के बाद ही इस क्षेत्र में हुआ है । हमारे मुहले के सभी लोग इस बार भी उन्हें ही वोट देने का मन बना रहे हैं । हर कालोनियों से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है । इस दौरान उनके साथ सपा और कांग्रेस के कई नेता नरेन्द्र राठी, जितेन्द्र, पप्पू चैधरी, अमित चैधरी बृजेश पार्षद, रविन्द्र, एहसान , इरफान, महेन्द्र पाल, कल्लू भई, विनोद चैधरी आदि लोग साथ रहे । साथ ही साथ अमरपाल शर्मा ने क्षेत्र के सम्मानित डॉक्टरों के साथ आइएमए ट्रांस हिंडन इंदिरापुरम में एक मीटिंग की। मीटिंग में  अध्यक्ष डॉ विनीत रस्तोगी, डॉ युवराज, डॉ अश्वनी, डॉ सुधीर त्यागी, डॉ विपुल त्यागी और अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment