नयी दिल्ली, (भाषा) संसद में बोलने देने पर भूकंप आने संबंधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कुछ समय पहले दिये गए बयान पर परोक्ष चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आखिर भूकंप आ ही गया। मोदी देश के कुछ क्षेत्रों में कल आए भूंकप का जिक्र कर रहे थे।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कल भूकंप आया। इस भूकंप के कारण जिन जिन क्षेत्रों में असुविधा हुई है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। कंेद्र सरकार राज्य के पूरे संपर्क में है। कुछ टीमें वहां पहुंच गयी हैं।’’ कल के भूकंप को कुछ समय पहले दिये गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘भूकंप’ वाले बयान से जोड़ते हुए मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘ लेकिन आखिर भूकंप आ ही गया।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ मैं सोच रहा था कि भूकंप आया कैसे। धमकी तो बहुत पहले सुनी थी। कोई तो कारण होगा। धरती मां रूठ गयी होगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई स्कैम में सेवाभाव देखता है, स्कैम में नम्रता देखता है तो सिर्फ मां ही नहीं, धरती मां भी दुखी हो जाती है और तब भूकंप आता है। ’’ उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है और जब ‘‘मैं बोलूंगा तो भूकंप आ जायेगा।’’



0 comments:
Post a Comment