जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान हेतु कृत संकल्प The district administration committed to a fair and peaceful polling



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने कहा है कि जनपद में निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्प है। सभी मतदाता निर्भीक होकर स्वतन्त्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यदि कहीं पर कोई व्यक्ति किसी को कोई प्रलोभन देता है या डरा धमका रहा है अथवा मतदान करने हेतु दवाब डाल रहा है। तो इसकी सूचना तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम के व्हाट्स-अप नम्बर 9971612901, टोल फ्री नम्बर 18001803031, लैण्ड लाईन नम्बर 0120-2827044, ईमेल आईडी dmgha@nic.in , ट्यूटर आईडी  @dm_ghaziabad ,  फेसबुक आईडी @Administration Ghaziabad  पर देने का कष्ट करें साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगण के मोबाइल नम्बर पर भी सूचना दे सकते हैं। 
विधान सभा लौनी व विधान सभा क्षेत्र गाजियाबाद के प्रेक्षक श्री ए0के0भट्टाचार्य हैं, जिनका मोबाइल नम्बर 8920045714 है। मुरादनगर व मोदीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक यशवन्त कुमार हैं। जिनका मोबाइल नम्बर 7982796587 है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र साहिबाबाद के प्रेक्षक श्री पृथ्वीराज हैं। जिनका मोबाइल नम्बर 8920045755 है। श्रीमोहनलाल मीना व्यय प्रेक्षक मोबाइल नम्बर 8851896633 तथा पुलिस प्रेक्षक जितेन्द्रकुमार सिंह हैं, जिनका मोबाइल नम्बर 9599324151 है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment