नफरत फैलाने वालों के मंसूबों को नही होने दिया जायेगा कामयाब : राहुल



मुरादनगर, ( संवाददाता )  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को हाथरस में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.
राहुल गांधी ने कहा, ''50 अमीरों के पास देश का 60% पैसा है और किसान और आम आदमी परेशान है. पीएम मोदी ने देश का पैसा अमीरों में बांटा. किसानों की कर्ज माफी पर वह कुछ नहीं बोलते हैं. नोटबंदी की लाइन में कोई अमीर नहीं लगा. मोदी ने चोरों का काला पैसा सफेद कर दिया.''
       राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में जैसे ही सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ, प्रदेश में आंधी आ गई. उन्होंने कहा, "कुछ समय पहले अखिलेश और मैंने एक गठबंधन खड़ा किया. जैसे ही हमने हाथ मिलाया. एक सेकेंड के बाद आंधी आ गई. यह आंधी प्रधानमंत्री मोदी को, भाजपा को, मायावती को हराने का काम करेगी."
राहुल ने कहा, "केंद्र सरकार ने जब आपको लाइन में खड़ा किया, उसमें कोई अमीर व्यक्ति नहीं था. कोई सूट-बूट वाला नहीं था. 50 परिवारों को हिंदुस्तान का 60 प्रतिशत धन दिलवा दिया. प्रधानमंत्री ने कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन किसी को नहीं दिया. प्रधानमंत्री ने अच्छे दिन नहीं दिए. जब हमारी सरकार आएगी तब हम लाखों युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए कम दरों पर कर्ज देंगे." 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment