कांग्रेस व सपा के संयुक्त प्रत्याषी पर मुकद्दमा दर्ज Congress and Samajwadi Party, filed a lawsuit at the United Prtyasi



प्रत्याशियों के कार्यालयों पर छापे में पकड़ी गयी शराब
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) चुनाव आयोग के आव्र्जबर को शिकायत मिली थी कि साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओें को रिझाने के लिये शराव मंगायी गयी है जो मतदान की पूर्व संध्या पर बांटी जानी है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा सभी प्रत्याशियों के कार्यालयों पर छापे मारी की गयी थी। इस कार्रवाई में सपा व कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक अमरपाल शर्मा के न्यायखंड प्रथम इंदिरापुरम स्थित कार्यालय से पुलिस ने 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। अमरपाल शर्मा के खिलाफ एसआई अनूप सिंह की ओर से चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिये विरत व अविरत करने के लिये प्रलोभन देने की धरा 171एच व आवकारी अधिनियम की धारा 60 में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। शराव बरामदगी की सूचना पुलिस ने आवकारी निरीक्षक अजय यादव को दी गयी तथा उन्होंने शराब की जांच की।
     इस मामले में पत्रकारों को अमरपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें पुलिस प्रशासन ने नोटिश देकर कहा है कि वे और उनके सर्मथक मतदान करने के बाद थाने में बैठेंगे। उन्होंने पत्रकारों से सवाल किया कि वे क्या गुंडा बदमाश हैं? जो उन्हें थाने में बैठाया जायेगा। आज की घटना पर पूछे गये सवाल को वे टाल गये कहने लगे कि वे चुनाव जीत रहे हैं। इसका जबाव जनता देगी। 
      थानाध्यक्ष इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि अमरपाल शर्मा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 व आईपीसी की धारा 171एच के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिये दबिस दी जा रही है। उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि थाने में किसी प्रत्याशी के बैठाने के आदेश की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अमरपाल शर्मा उनके एक मुकद्दमें में बांछित हैं । पकड़े जाने पर उन्हें जरूर थाने में बैठाया जायेगा




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment