मतदान शांतिपूर्वक संपन्न Voting concluded peacefully



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) प्रदेश की सबसे बड़ी विधान सभा साहिबाबाद का चुनाव एक दो छुट पुट घटनाओं को छोड़ कर शांति पूर्वक संपन्न हो गया। उत्साह की कमी के चलते मतदान का प्रतिशत कम (51.10प्रतिशत) रहा। एक जगह ईबीएम मशीन के खराब होने की सूचना जरूर मिली लेकिन उसे जल्दी ही बदल दिया गया। मतदान के प्रति बुजर्गाें में उतसाह देखने को मिला तथा हर बार की तरह इस बार भी अनेक लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने से लोगोें को मायूसी हुई।  
       सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान 9 बजे तक 9 प्रतिशत रहा तथा 11 बजे मतदान ने गति पकड़ी और मतदान का प्रतिशत 23 हो गया। एक बजे मतदान का प्रतिशत 36.43 था तथा तीन बजे 40.64 हो गया। मतदान 5 बजे संपन्न हो गया लेकिन मतदान का प्रतिशत 51.10 पर रूक गया।  सुवह पप्पू कालोनी के बूथ संख्या 84 व 85 की ईवीएम मशीन में आयी खराबी के कारण लोगों की भ्।ीड़ लग गयी लेकिन कुछ ही समय में मशीनों को बदल कर व्यवस्था ठीक कर दी गयी। जवाहरपार्क कालोनी के बाल ज्योति स्कूल के मतदान केन्द्र के पास बसपा कार्यकर्ता मोनू के साथ मारपीट हो गयी। इस मामले में मोनू पुत्र रघुबीर निवासी जबाहरपार्क ने थाना साहिबाबाद में स्थानीय पार्षद सरदार सिंह भाटी के कुछ सर्मथकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। उधर भाजपा पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया कि वह दूसरे बूथ पर  थे उन्हें झगड़े की सूचना एएसपी के फोन से मिली।
   मतदान के प्रति बुजर्गों के अलावा शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। अनेक बीमार लोग भी मतदान करने आये। मुस्लिम बाहुल्य इलाके शहीद नगर में कई बूथों पर भाजपा के बस्ते भी नहीं लगे।    
 गरिमागार्डन में मतदान के लिये अपने बुजुर्ग पिता को गोद में लेकर मतदान कराने आता एक पुत्र।
  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment