मतदान का जोड़ Total of Voting



 मतदान करने आये सांसद अमर सिंह।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह ने अपने मतदान केन्द्र सूर्यनगर में मतदान किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि  हमेशा ही नेताजी मुलायम सिंह का बफादार रहा हूं तथा मैंने दुख की घड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का साथ दिया है। यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले कि इससे नेताजी का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन पिता कुपिता नहीं। 
         थाना साहिबाबाद क्षेत्र के दिवाकर माॅडल स्कूल, श्याम पार्क एक्सटेंशन में बूथ संख्या-646 पर तैनात एक अधिकारी प्रकाश कुमार बेहोश हो गए, गिरने से उनका सिर फट गया। आनन-फानन में उन्हें अंबे अस्पताल, लाजपत नगर में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गयी। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक के सचिन पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की पर्ची बनाने के लिए और कुर्सियां व मेज लगाकर बैठने को लेकर भाजपा नेता पप्पू पहलवान की उपजिलाधिकारी अतुल यादव से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। बाद में भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस ने उन्हें चैकी से रिहा कर दिया।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment