भाजपा प्रत्याशी के साथ उमड़ा जन सैलाब Crowd aroused was with BJP



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  भाजपा के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा के साथ हर जगह भारी जन समर्थन का साथ मिल रहा है । आज उन्होंने वसुंधरा, वैशाली, खोड़ा, अर्थला, जनकपुरी, राजेंद्र नगर और लाजपत नगर में जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी शर्मा के साथ आज  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित अमरेश शर्मा भी जुड़ गए । जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए अमरेश ने कहा कि उनके सभी साथी सुनील शर्मा के साथ हैं। वे उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे। गणेश दत्त शर्मा बोले कि हम सभी का सम्मान भाजपा में ही है। 
नंदग्राम में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा ।  भाजपा प्रत्याशी ने यहां मतदाताओं से कहा कि आज प्रदेश गुण्डाराज और भ्रष्टाचार का प्रदेश बन चुका है। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। युवा बेरोजगार हैं। नशाखोरी और भू-माफिया का काला धंधा जोरों पर है। राजधानी के इतने करीब होने के बाद भी साहिबाबाद में पानी एवं कानून व्यवस्था की बहुत बड़ी समस्या है।
यह चुनाव आपका है, आपको तय करना है कि आपको कुशासन चाहिए या सुशासन। आप भाजपा को वोट दें और मोदी जी के हाथ मजबूत करें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम और हमारी सरकार गुंडाराज, भ्रष्टाचार, नशाखोरी को खत्म कर साहिबाबाद में एक भय मुक्त वातावरण देंगे और आप सबके सहयोग से विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचेगे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment